गुवाहाटी, 26 फरवरी।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को राजधानी गुवाहाटी के बेंतकुची स्थित नवनिर्मित नगर सेवा भवन का लोकार्पण किया। यह भवन गुवाहाटी नगर निगम का नया मुख्यालय होगा।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन के माध्यम से नगर प्रशासन को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नए मुख्यालय से विभिन्न विभागों के कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा नागरिकों को एक ही स्थान पर अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भूमि राजस्व बढ़ाए जाने संबंधी अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने जमीन का खाजना नहीं बढ़ाया है और इस तरह की खबरें पूरी तरह निराधार हैं।



