कानपुर, 25 फरवरी।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर कानपुर महानगर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर संदेह है और इनकी निष्पक्ष व पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मामले झूठे और द्वेषपूर्ण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य को स्नान से रोकने और हाल ही में दर्ज पॉक्सो मामले के बाद यह विवाद गहरा गया है।
प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने न्यायपूर्ण जांच की मांग उठाई।



