उत्तर प्रदेश
06 Mar, 2026

सीएम योगी कानपुर पहुंचे, संघ की समन्वय बैठक में शामिल होकर चुनावी रणनीति पर मंथन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचार परिवार समन्वय बैठक में भाग लिया। बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर जाकर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देने भी पहुंचे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब ढाई घंटे तक विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत विचार परिवार से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।बैठक में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति, जनसंपर्क अभियान और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संघ और भाजपा के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किदवई नगर स्थित भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास भी जाएंगे। वहां वह विधायक के पुत्र जिनका हाल ही में विवाह हुआ है उस नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर माैजूद हैं और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी एयरपाेर्ट के लिए रवाना हाे गये।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।