कानपुर, 05 मार्च।
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रेउना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी तुरंत बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
यह घटना चैनापुर गांव की बताई जा रही है। गांव के बाहर कच्चे रास्ते पर आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिससे उसकी पहचान चैनापुर गांव निवासी अमन सचान (20) के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कराए हैं और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।
रेउना थाना पुलिस अनुज राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



