कानपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)।
किदवई नगर थाना क्षेत्र, संजय नगर स्थित पार्क के पास नाली में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान नौबस्ता थाना क्षेत्र ए ब्लॉक निवासी विश्वनाथ सिंह (30) के रूप में हुई। परिजन और बाराती बताते हैं कि वह शादी समारोह में नशे में था और कई बार गिरा।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में गिरने से आकस्मिक मृत्यु का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच जारी है।



