अन्य राज्य
11 Feb, 2026

दिल्ली से भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज पहुंचेगी चेन्नई, विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों का दल चेन्नई पहुंचेगा। 12-13 फरवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अन्य विभागों के साथ चुनाव तैयारियों की बैठकें होंगी।

चेन्नई (तमिलनाडु), 11 फरवरी।

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त भानु प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियों का दल आज रात चेन्नई पहुंचेगा। यह टीम 12-13 फरवरी को चेन्नई में तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठकें करेगी।

कल सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ परामर्श बैठक होगी। इसके बाद आयकर विभाग, सीमा शुल्क विभाग, पुलिस, रेलवे, अर्धसैनिक बल, डाक विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग सहित 20 से अधिक विभागों के समन्वय अधिकारियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।

परसों उप चुनाव आयुक्त सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (जिलाधिकारियों) के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ भी बैठक होगी। इन बैठकों के दौरान उन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों की समीक्षा की जाएगी, जहां कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।