वॉशिंगटन, 05 मार्च।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदू पर्व होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उनका यह संदेश व्हाइट हाउस की ओर से जारी किया गया। उन्होंने सभी अमेरिकियों को इस पर्व की बधाई देते हुए दुनिया में शांति और सद्भाव की कामना की है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मेलानिया और वह स्वयं होली का पर्व मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनके अनुसार यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है।
ट्रंप ने कहा कि जब दुनिया भर में समुदाय रंगों के इस उत्सव को मनाने के लिए एक साथ आते हैं, तो ऐसे समय में वह होली मनाने वाले सभी अमेरिकियों को आशा, शांति और एकता से भरे दिन की शुभकामनाएं देते हैं।



