लखनऊ, 09 मार्च
डीजीपी ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों और उत्कृष्ट कार्यों की मुख्यमंत्री ने विभिन्न मंचों पर सराहना की है, जो पूरे पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है।
राज्य सरकार ने इस वर्ष यूपी पुलिस को तकनीकी रूप से सक्षम और आधुनिक बनाने के लिए 44 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया है। इससे पुलिस बल की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़, दक्ष तथा समन्वित होगी।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1384 भवनों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, जिससे आवासीय सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने पुलिस बल की समर्पण भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और सभी को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।



