नई दिल्ली, 20 फरवरी।
दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान विश्व के प्रमुख तकनीकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रतिनिधिमंडलों ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की।
सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक एआई परिदृश्य में प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और 'इंडिया एआई मिशन' एक सशक्त और सहयोगात्मक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मिशन के माध्यम से तकनीकी विकास समावेशी बनेगा और समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
बैठक में सीईओ ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीक नहीं बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने का साधन है। प्रतिनिधियों ने साझा किया कि भारत अपनी विशाल डेटा संपदा और युवा प्रतिभा के कारण एआई नवाचार और तैनाती के लिए सबसे अनुकूल स्थिति में है।



