राजनीति
17 Feb, 2026

एआई तभी सार्थक, जब उसका उपयोग समाज कल्याण के लिए हो: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एआई जैसी तकनीक तभी प्रभावी है जब इसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सुशासन में समाज कल्याण के लिए किया जाए।

नई दिल्ली, 17 फरवरी। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बुद्धिमत्ता, तर्कशीलता और निर्णय क्षमता विज्ञान और प्रौद्योगिकी को जन-जन के लिए उपयोगी बनाने का आधार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसी उन्नत तकनीक तभी सार्थक है, जब उसका उपयोग समाज के व्यापक कल्याण के लिए किया जाए।

इंडिया एआई इंपेक्ट समिट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सर्वजन हित में प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत तकनीक को मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए बुद्धि के गुणों का उल्लेख किया:

“शुश्रूषा श्रवणं चैव ग्रहणं धारणां तथा।ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं तत्त्वज्ञानं च धीगुणाः॥”

इस सुभाषित का अर्थ है कि सीखने की इच्छा, ध्यानपूर्वक सुनना, सही ढंग से समझना, उसे धारण करना, तर्क-वितर्क करना, अर्थ की गहरी समझ और सत्य का ज्ञान सभी ‘धी’ अर्थात् बुद्धि के गुण हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई के विकास और जिम्मेदार उपयोग के लिए यही गुण आवश्यक हैं। केवल तकनीकी दक्षता पर्याप्त नहीं, बल्कि विवेक, नैतिकता और समाजहित की भावना भी जरूरी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सुशासन जैसे क्षेत्रों में एआई के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाकर भारत तकनीक को जनकल्याण का सशक्त माध्यम बनाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।