भोपाल, 21 फरवरी।
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा हो गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, आज सभी जिलों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक दोपहर में आयोजित की गई। बैठक में उन्हें अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति वितरित की जाएगी।



