छत्तीसगढ़
10 Mar, 2026

बस्तर में प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को 40 लाख की आर्थिक मदद

बस्तर जिला प्रशासन ने 10 प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 40 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रत्येक परिवार को चार लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

जगदलपुर, 10 मार्च

बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 10 परिवारों को कुल 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी है।

इसके तहत तहसील भानपुरी के ग्राम जामगांव निवासी कुमबती की मृत्यु सांप काटने से पति घनश्याम को, ग्राम खंडसरा निवासी श्रीमती रामोबाई की मृत्यु सांप काटने से पति मनधर बघेल को, ग्राम रतेंगा निवासी कुमारी बुदरी कश्यप की मृत्यु पानी में डुबने से पिता लछिननाथ को, तहसील तोकापाल ग्राम पथरली निवासी प्रियंका कश्यप की मृत्यु सांप काटने से पिता गंगो को, तहसील बास्तानार ग्राम कड़ेकाकलूर निवासी सन्नी सोढ़ी की मृत्यु बिजली गिरने से पति चैतू सोढ़ी को, तहसील दरभा ग्राम मांझीपारा निवासी गागरू राम की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नी श्रीमती गंगई को, तहसील जगदलपुर ग्राम मंगडूकचोरा निवासी छविलाल की मृत्यु पानी में डुबने से पिता सहादेव को, तहसील बस्तर ग्राम सालेमेटा निवासी सुपारी कश्यप की मृत्यु पानी में डुबने से पत्नी श्रीमती सुमित्रा कश्यप को, तहसील भानपुरी ग्राम राजपुर निवासी लक्ष्मी दीवान की मृत्यु सांप काटने से पति विसनाथ को और तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम अदवाल निवासी कुमाराम की मृत्यु पानी में डुबने से पुत्र दशो को प्रत्येक को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

यह निर्णय प्रशासन की तत्परता और प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए राहत कार्यों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।