टॉप न्यूज़
09 Mar, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसान ट्रस्ट ने ‘अपराजिता सम्मान’ से महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किसान ट्रस्ट ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को ‘अपराजिता सम्मान’ से सम्मानित कर उनके प्रयासों को सराहा।

नई दिल्ली, 09 मार्च।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किसान ट्रस्ट ने ‘अपराजिता सम्मान समारोह’ का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

अन्नपूर्णा देवी ने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा स्थापित किसान ट्रस्ट की पहल महिलाओं, विशेष रूप से एसिड हमले के पीड़ितों को आर्थिक सहायता और हौसला देने के लिए प्रेरक है। उन्होंने इस अवसर पर केंद्र सरकार की महिला सशक्तीकरण योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम की आयोजक और किसान ट्रस्ट की ट्रस्टी चारू चौधरी ने कहा कि यह आयोजन उन महिलाओं को सम्मान देने का प्रयास है, जो चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने और समाज के लिए नई राह बनाने में जुटी हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को सम्मान, अवसर और संसाधन मिलने से समाज और देश का भविष्य मजबूत होता है।

समारोह में ‘रोजगार के माध्यम से सशक्तीकरण’ विषय पर पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें नीति आयोग की प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइज़र एना रॉय, यूएन विमेन इंडिया की कांता सिंह, बैंकिंग और फिनटेक विशेषज्ञ शिंजिनी कुमार तथा पूर्व दूरदर्शन समाचार एंकर सलमा सुल्तान ने भाग लिया। चर्चा का संचालन यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने किया। वक्ताओं ने महिला शिक्षा, रोजगार के अवसर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम में ‘मिलेट मॉम’ के नाम से प्रसिद्ध उद्यमी पूजा शर्मा ने महिला उद्यमिता और पोषण क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। शास्त्रीय गायिका और हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित प्रो. मंगला कपूर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने तेजाब हमले के बाद संघर्ष करते हुए संगीत के क्षेत्र में सफलता हासिल करने की प्रेरक कहानी सुनाई।

किसान ट्रस्ट की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने की थी। यह संगठन लंबे समय से किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत है और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एसिड अटैक सर्वाइवर्स के पुनर्वास में भी सहयोग करता रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।