राजस्थान
10 Mar, 2026

जयपुर में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने युवती को कुचला, मौके पर मौत

जयपुर में बजाज नगर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवती लिगा जिमो की मौत। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा।

जयपुर, 10 मार्च

जयपुर के बजाज नगर क्षेत्र में सोमवार रात गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आने से नागालैंड की एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्थान पुलिस के एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह के अनुसार मृतका की पहचान नागालैंड निवासी 22 वर्षीय लिगा जिमो के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से जयपुर के मालवीय नगर में किराए से रहकर पार्लर में काम कर रही थी।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे वह टैक्सी बाइक से सिंधी कैंप से मालवीय नगर स्थित अपने घर जा रही थी। इस दौरान गोपालपुरा बाइपास पर पुलिया चढ़ते समय बाइक चालक ने अचानक नीचे की ओर मोड़ लिया, जिससे युवती असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इसी समय पीछे से आ रहे एचपी गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।