ढाका, 06 मार्च।
सभी घायलों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया।
घटना कमरपारा के सेक्टर-10 की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर हुई। झुलसे लोगों में रुबेल (30), उनकी गर्भवती पत्नी सोनिया अख्तर (25), बेटी रोजा (3), सोनिया की बड़ी बहन रिया (27), रुबेल का चचेरा भाई इनायत (32), उसकी पत्नी डेलेरा (28), बेटा जुनैद (10), इनायत का छोटा भाई हबीब (30), इनायत की भतीजी आयशा (19) और अबुल कलाम रुबेल (35) शामिल हैं।
इनायत के भतीजे साज़ेद मतब्बर ने बताया कि विस्फोट रुबेल और सोनिया के फ्लैट में हुआ। रुबेल मोटरसाइकिल राइड-शेयर ड्राइवर हैं और इनायत हाल ही में दुबई से लौटे हैं। धमाके की आवाज सुनकर लोग बाहर भागे। धमाके से फ्लैट की दीवारों के कुछ हिस्से गिर गए।
तुराग थाना के सब-इंस्पेक्टर नूरे आलम सिद्दीकी ने कहा कि रात को गैस लीक होने की आशंका है। सुबह किसी ने आग जलाने की कोशिश की तो धमाका हुआ। रेजिडेंशियल सर्जन शॉन बिन रहमान ने बताया कि झुलसे लोगों में सोनिया 100 प्रतिशत, रुबेल, रोजा, हबीब, रिया, इनायत 100 प्रतिशत, डेलेरा 14 प्रतिशत, जुनैद, आयशा और अबुल कलाम रुबेल 7 प्रतिशत झुलसे हैं।


.jpg)
