धर्म / अध्यात्म
21 Feb, 2026

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन-पूजन किया और मंदिर निर्माण कार्यों की भव्यता का अवलोकन किया।

अयोध्या, 21 फरवरी 2026

भारत दौरे पर आए गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन और पूजन किया। इसके बाद उन्होंने तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय के साथ श्रीराम जन्मभूमि परिसर का भ्रमण कर मंदिर निर्माण की भव्यता को करीब से देखा और निर्माण कार्यों की दिव्यता का अनुभव किया।

महासचिव चंपत राय ने उपराष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े लंबे संघर्ष, आंदोलन, न्यायालय प्रक्रिया और निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय मूल के डॉ. जगदेव के पूर्वज अयोध्या से सटे अमेठी जिले के पूरे ठाकुरैन गांव से जुड़े बताए जाते हैं। इससे पहले भी वह नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में शामिल हुए थे।

दर्शन-पूजन के बाद राम मंदिर परिसर से उनका काफिला महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया, जहां से वह गुयाना के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को भारत और गुयाना के सांस्कृतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।