वाराणसी, 16 मार्च 2026।
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने सोमवार को गंगा नदी में अपनी मां की अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन किया।
जैकलिन फर्नांडीज ने कहा कि वे मन से धार्मिक हैं और इसी कारण अपनी मां की अस्थियों को गंगा की बीच धारा में विसर्जित किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी का धार्मिक वातावरण और गंगा के किनारे शांति मिलने के कारण यह अनुष्ठान किया गया।
अस्थियों का विधि-विधान से विसर्जन आचार्य विकास पांडेय द्वारा कराया गया। जैकलिन ने गंगा किनारे से एक नाव ली और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न किया। कुछ समय गंगा के तट पर रहने के बाद अभिनेत्री ताज होटल के लिए रवाना हो गईं।



