राजस्थान
10 Feb, 2026

ज्वेलर की चाकू मारकर हत्या, बचाने आए दो कारीगर भी गंभीर घायल

मेड़ता में दो बदमाशों ने सराफा कारोबारी पंकज सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी, बीच-बचाव करने आए दो कारीगर गंभीर रूप से घायल, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी।

नागौर, 10 फ़रवरी।

मेड़ता शहर में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। करीब साढ़े बारह बजे दो बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके दो कारीगरों को भी बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है।

जैतारण चौकी क्षेत्र निवासी पंकज सोनी (40) की मेड़ता शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में सराफा की दुकान है। सोमवार रात पंकज अपनी दुकान में पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर संदीप और संजय के साथ बैठे थे। इसी दौरान दो बदमाश चाकू लेकर दुकान में घुसे और अचानक हमला कर दिया।

हमले में पंकज सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश घटना के बाद फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अजमेर रेफर किया गया।

इस नृशंस हत्या के विरोध में मेड़ता के सराफा कारोबारियों में भारी आक्रोश है। स्वर्णकार समाज व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मीचंद सोनी ने बताया कि घटना के विरोध में मंगलवार को सभी सराफा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।

मेड़ता डीएसपी रामकरण सिंह मलिंडा ने बताया कि हमले के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिनके आधार पर दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

घटना के बाद इलाके में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है और शहर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।