धर्म / अध्यात्म
14 Feb, 2026

खाटू श्याम मंदिर में 19 फरवरी को 19 घंटे तक बंद रहेंगे दर्शन

खाटू श्याम मंदिर में 19 फरवरी को श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम के चलते 18 फरवरी रात 10 बजे से 19 फरवरी शाम पांच बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रहेगा।

सीकर, 14 फ़रवरी।

विश्व प्रसिद्ध आस्था धाम खाटू श्याम मंदिर में 19 फरवरी को श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा एवं तिलक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है।

मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 18 फरवरी की रात 10 बजे से 19 फरवरी की शाम पांच बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट पूर्णत: बंद रहेंगे। इस दौरान केवल निर्धारित धार्मिक विधि-विधान और विशेष सेवा-पूजा कार्यक्रम किए जाएंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार 18 फरवरी रात 10 बजे बाबा श्याम के पट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को शाम पांच बजे तक श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे। 19 फरवरी शाम पांच बजे पुनः मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन कर सकेंगे।

मंदिर कमेटी ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के बाद ही खाटूधाम पधारें तथा मंदिर परिसर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।