राजनीति
27 Feb, 2026

तमिलनाडु राजनीति में बड़ा उलटफेर, पन्नीरसेल्वम डीएमके में शामिल

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले ओ. पन्नीरसेल्वम के डीएमके में शामिल होने से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है क्योंकि वे पहले एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

चेन्नई, 27 फरवरी 2026।

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम में शामिल होने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के वरिष्ठ नेता रहे ओ. पन्नीरसेल्वम ने पार्टी से अलग होकर डीएमके का दामन थाम लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में डीएमके की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले वे एआईएडीएमके के शीर्ष नेतृत्व में रह चुके हैं और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके इस फैसले से राज्य की राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आ सकता है।

पिछले कुछ दिनों से एआईएडीएमके में अंदरूनी असंतोष की खबरें सामने आ रही थीं। पन्नीरसेल्वम लगातार डीएमके के समर्थन में बयान दे रहे थे, जिससे उनकी नाराजगी की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अप्रैल 2026 में संभावित विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका यह कदम राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तमिलनाडु की राजनीति में मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके के बीच ही माना जाता रहा है।

एआईएडीएमके से अलग होने के बाद पन्नीरसेल्वम ने ‘एआईएडीएमके कार्यकर्ता अधिकार पुनर्प्राप्ति समिति’ बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया था। हालांकि उस समय पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दोबारा शामिल करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई थी, जिसमें एक गुट एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में और दूसरा पन्नीरसेल्वम के साथ जुड़ा रहा।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार डीएमके में शामिल होने के लिए पन्नीरसेल्वम और पार्टी नेतृत्व के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही थी। पिछले वर्ष जुलाई 2025 में उन्होंने मुख्यमंत्री स्टालिन से मुलाकात भी की थी, जिसे उस समय केवल औपचारिक भेंट बताया गया था। अब माना जा रहा है कि डीएमके में उन्हें महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी दी जा सकती है, और उन्हें संयुक्त महासचिव पद मिलने की भी अटकलें हैं।

|

राज्यसभा की चर्चा और बिहार की बदलती सियासत

बिहार की राजनीति में दो दशकों से केंद्रीय भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं ने राज्य की सियासत में नए सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि वे सक्रिय राज्य राजनीति से दूरी बनाते हैं, तो जदयू के सामने नेतृत्व, संगठन और सामाजिक आधार को बनाए रखने की बड़ी चुनौती होगी। पार्टी में अभी तक कोई ऐसा सर्वमान्य चेहरा नहीं उभरा है जो नीतीश कुमार की जगह ले सके। साथ ही भाजपा के साथ सत्ता संतुलन और कुर्मी-कोयरी व अति-पिछड़ा वर्ग के सामाजिक समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आने वाले वर्षों में यह तय होगा कि यह बदलाव जदयू के लिए पुनर्निर्माण का अवसर बनता है या राजनीतिक क्षरण की शुरुआत।

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।