जम्मू और कश्मीर
09 Mar, 2026

महबूबा मुफ्ती ने ईरानी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली में ईरानी सांस्कृतिक केंद्र का दौरा कर दिवंगत खामेनेई को श्रद्धांजलि दी और फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

श्रीनगर, 09 मार्च।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को दिल्ली में ईरानी सांस्कृतिक केंद्र और दूतावास का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईरानी जनता के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की।

इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने ईरानी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर भारत में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया। पीडीपी प्रवक्ता के अनुसार, महबूबा ने कहा कि इस कठिन समय में ईरान के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने के लिए यह दौरा किया गया और छात्रों की सुरक्षा तथा राहत की मांग की गई।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।