मध्य-पूर्व
05 Mar, 2026

ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमले और ट्रंप की प्रतिक्रिया

अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों के बाद ट्रंप ने ईरान पर अब तक की कार्रवाई की सराहना की और अगले नेता को निशाना बनाने की चेतावनी दी।

तेहरान/वाशिंगटन/तेल अवीव, 05 मार्च।

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान के तहत किए गए आक्रमणों की सफलता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सराहनीय बताया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान के अगले नेता को भी निशाना बनाया जा सकता है। इसी बीच इजराइल ने ईरान के एक बड़े नौसेना ठिकाने पर विस्फोट किया, जबकि ईरान ने अमेरिका को धमकी दी कि श्रीलंका में डूबाए गए युद्धपोत का माकूल जवाब दिया जाएगा।

ईरान के बंदर अब्बास में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवल बेस के पास जोरदार धमाके हुए। ये धमाके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की फर्स्ट नेवल जोन में बंदर-ए-बहोनार के पास दर्ज किए गए, जो स्ट्रेटेजिक होर्मुज स्ट्रेट के निकट है।

ट्रंप ने कहा कि यदि संघर्ष जारी रहा तो ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारी को भी निशाना बनाया जाएगा। इधर, इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान में एक महत्वपूर्ण मिलिट्री कंपाउंड के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया और इसमें ईरान के सैन्य मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स नेवी के एक अनजान कमांडर ने धमकी दी कि अब अमेरिका और ब्रिटिश जहाजों और फारस की खाड़ी में इजराइल के लिए माल ले जाने वाले हर जहाज को निशाना बनाया जाएगा, चाहे उसका झंडा किसी भी देश का हो। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने अल-खारज के पूरब में तीन ड्रोन नष्ट करने का दावा किया।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हिन्द महासागर में डूबे अपने युद्धपोत पर अमेरिका की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में अत्याचार किया, और इसके लिए अमेरिका को पछतावा होगा।

इस बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर नाटो महासचिव मार्क रूट को धन्यवाद दिया और रिपोर्ट साझा की, जिसमें यह कहा गया कि अमेरिका के साथी देश ट्रंप के ईरान अभियान का समर्थन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस लड़ाई में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य मारे जा चुके हैं। महत्वपूर्ण सैन्य अधिकारी भी इस संघर्ष में मारे गए हैं। खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को उनका संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। 56 वर्षीय मोजतबा शिया धर्मगुरु हैं और ईरान की राजनीति और सुरक्षा मामलों में लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, ईरान ने मीडिया में मोजतबा को नया सर्वोच्च नेता चुने जाने की खबर का खंडन किया है और आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करने को कहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।