भोपाल, 14 फरवरी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां भारती के गौरव, देश की प्रगति और गरीब कल्याण के लिए आदरणीय सुषमा दीदी ने अपना जीवन समर्पित कर दिया और उनके प्रखर विचार, ओजस्वी वाणी एवं अद्वितीय चिंतन ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।


