नाहन, 20 फरवरी।
महिला उद्यमियों को बेकिंग प्रणाली से जोड़ने और व्यापार में नेटवर्किंग के महत्व को समझाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘रैंप’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर महिला उद्यमियों को बिजनेस की बारीकियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी सिलसिले में आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित खंड विकास कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिमला से आई विशेषज्ञ टीम ने महिला संव्य सहायता समूहों की महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला की प्रभारी कृतिका ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महिला उद्यमियों को बैंकिंग, फाइनेंसिंग और नेटवर्किंग के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस प्रक्रिया में 200 महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें मेंटर से जोड़ा जाएगा। ये मेंटर उन्हें मार्केटिंग, पैकेजिंग और अन्य व्यापारिक कौशल के बारे में प्रशिक्षण देंगे।



