तमिलनाडु
10 Mar, 2026

तमिलनाडु होटल्स एसोसिएशन ने केंद्र से गैस सिलेंडर आपूर्ति में सुधार की मांग की

तमिलनाडु होटल्स एसोसिएशन ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में देरी और बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

चेन्नई, 10 मार्च।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे पूरे देश में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कमी देखने को मिल रही है। इस स्थिति से तमिलनाडु के होटल मालिक काफी चिंतित हैं।

तमिलनाडु होटल्स एसोसिएशन ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। एसोसिएशन ने पत्र में चेतावनी दी है कि अगर सिलेंडर की आपूर्ति अचानक बंद हुई तो होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और इससे कई लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं।

होटल्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस आपूर्ति में रुकावट से छोटे और मध्यम व्यवसायों को भारी आर्थिक नुकसान होगा।

होटल मालिकों का कहना है कि पहले गैस सिलेंडर बुक करने के दो दिन के भीतर डिलीवरी मिल जाती थी, लेकिन अब 15 दिन बीत जाने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इसके कारण होटल मालिकों में नाराजगी है।

एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडर बिना किसी बाधा के उपलब्ध हों और होटलों को नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जाए।

उल्लेखनीय है कि हर महीने की शुरुआत में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमत तय की जाती है। 1 मार्च को 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,899 रुपये से बढ़ाकर 1,929 रुपये कर दी गई थी। इसके बाद 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की और बढ़ोतरी हुई और अब यह 2,043 रुपये हो गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।