दक्षिण एशिया
21 Feb, 2026

नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, निवेश के नए अवसरों की चर्चा

काठमांडू में आयोजित इंडो–नेपाल व्यापार महोत्सव में नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष ने दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे आर्थिक साझेदारी मजबूत होगी।

काठमांडू, 21 फरवरी 2026

नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष चन्द्रप्रसाद ढकाल ने नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित ‘द्वितीय इंडो–नेपाल व्यापार महोत्सव 2026’ को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सरल कस्टम प्रक्रिया, मानकों का समन्वय, डिजिटल व्यापार प्रणाली को मजबूत करने तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों को वित्तीय और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की जरूरत है।

ढकाल ने कहा कि भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार और प्रमुख निवेश स्रोत है। उन्होंने बताया कि खुली सीमा, सांस्कृतिक समानता और जनस्तरीय संबंधों ने दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत बनाया है। उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और आपूर्ति शृंखला में बाधाओं का उल्लेख करते हुए पड़ोसी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के केंद्रीय बजट में अवसंरचना, डिजिटल कनेक्टिविटी, हरित ऊर्जा और लघु एवं मध्यम उद्योगों को दी गई प्राथमिकता नेपाल के लिए नए अवसर पैदा कर सकती है।

अध्यक्ष ढकाल ने बताया कि नेपाल जलविद्युत संसाधनों में समृद्ध है और भारत को बिजली निर्यात शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर ट्रांसमिशन लाइन और नीतिगत स्थिरता से नेपाल भारत का भरोसेमंद हरित ऊर्जा साझेदार बन सकता है। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता, साहसिक और आध्यात्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए होटल, रिसॉर्ट और केबल कार परियोजनाओं में निवेश की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि नेपाल में ऊर्जा, पर्यटन, औद्योगिक क्षेत्र, विशेष आर्थिक क्षेत्र, सीमा पार लॉजिस्टिक्स, कृषि प्रसंस्करण, औषधि उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े अवसर मौजूद हैं और भारतीय निवेशकों से इन क्षेत्रों में निवेश का आग्रह किया।

ढकाल ने कहा कि नेपाल का निजी क्षेत्र हमेशा राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक अनुशासन के पक्ष में रहा है। उन्होंने बताया कि निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए नेपाल में नीतिगत सुधार जारी हैं। उन्होंने इंडो–नेपाल व्यापार महोत्सव को केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि व्यावसाdisयिक साझेदारी को मजबूत करने का मंच बताया और भारतीय उद्योगपतियों से हरित ऊर्जा, डिजिटल सेवाओं, पर्यटन और विनिर्माण क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।