मुरादाबाद, 03 मार्च 2026।
मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की युवा क्रिकेटर निधि कश्यप का चयन अंडर-23 उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता गुरुवार से गाजियाबाद में शुरू होगी, जिसमें कुल छह टीमें भाग लेंगी।
डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टर्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने मंगलवार को जानकारी दी कि निधि कश्यप ने निरंतर बेहतर प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के बल पर प्रदेश टीम में स्थान हासिल किया है। उनके चयन से परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। टीम में निधि विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगी।
निधि कश्यप ने कहा कि वह टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगी, ताकि जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।



