मुंबई, 14 मार्च।
महाराष्ट्र के मुंबई के भांडुप और गोवंडी में शनिवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।
भांडुप में स्टेशन रोड (पश्चिम) पर ड्रीम्स मॉल के पास कुछ दुकानों में अचानक आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर नियंत्रण पा लिया गया। भांडुप पुलिस स्टेशन की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
इसी तरह गोवंडी में न्यू गौतम नगर के पास, कुबा मस्जिद और चेंबूर जनता मार्केट में पीएल लोखंडे मार्ग पर स्थित लकड़ी के गोदाम में आग लगी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ। गोवंडी पुलिस स्टेशन मामले की आगे जांच कर रहा है।


