बॉलीवुड
11 Feb, 2026

फिल्म 'महावतार' में विक्की कौशल के लुक को लेकर उत्सुकता बढ़ी

अभिनेता विक्की कौशल फिल्म ‘महावतार’ में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की भूमिका निभाएंगे। अमर कौशिक के निर्देशन में बनने वाली इस पौराणिक फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।

अभिनेता विक्की कौशल के लिए वर्ष 2025 बेहद सफल रहा। उनकी ऐतिहासिक फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और उनके अभिनय को खूब सराहा गया। फिलहाल वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच उनकी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म ‘महावतार’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें वह भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाएंगे।

‘स्त्री’ फेम अमर कौशिक के निर्देशन में बनने वाली यह भव्य पौराणिक फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परशुराम के योद्धा स्वरूप को साकार करने के लिए विक्की को कड़ा शारीरिक परिवर्तन करना होगा और पहलवान जैसी मजबूत काया बनानी होगी। ‘छावा’ में उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखते हुए मेकर्स को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के चलते वह अभी इस फिल्म के लिए फिजिकल ट्रेनिंग शुरू नहीं कर पाए हैं। ‘महावतार’ का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इसकी शूटिंग अक्टूबर से आरंभ होकर करीब आठ महीने तक चलेगी। फिल्म में धारिणी के किरदार के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है। इस पौराणिक गाथा को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।