टॉप न्यूज़
11 Mar, 2026

प्रधानमंत्री ने कोच्चि में 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि में 11 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के महत्व पर जोर दिया।

कोच्चि, 11 मार्च।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोच्चि में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बेहद महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की स्थापना का उल्लेख करते हुए बताया कि इस यूनिट से हर वर्ष लगभग चार लाख टन पॉलीप्रोपाइलीन का उत्पादन होगा, जो पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और मेडिकल डिवाइस सहित कई उद्योगों को सहारा देगा।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बन रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्रों में भी देश आगे बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए ग्रीन और क्लीन एनर्जी पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सोलर पावर में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है।

इस दिशा में केरल में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वेस्ट कल्लाडा में 50 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में जलाशयों के कारण फ्लोटिंग सोलर पावर के क्षेत्र में काफी संभावनाएं मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे पर हो रहे निवेश के लिए दुनिया भारत की सराहना कर रही है। केंद्र सरकार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड राशि का प्रावधान किया गया है, जिसका लाभ केरल को भी मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शोरनूर जंक्शन, कुट्टिपुरम और चंगनासेरी रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया। शोरनूर-नीलांबुर रेल लाइन के बड़े हिस्से का विद्युतीकरण पूरा हुआ है और पालक्कड़-पोल्लाची ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे केरल और तमिलनाडु के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की भी शुरुआत हुई है। छह लेन सड़क बनने से अझिक्कल पोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और कोझिकोड बाईपास के छह लेन होने से शहर में जाम की समस्या कम होगी तथा यात्रा समय घटेगा।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से किसानों, पर्यटन और अन्य उद्योगों को लाभ मिलेगा। बुनियादी ढांचे पर निवेश रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और इन परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ये सभी परियोजनाएं विकसित केरल के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।