मॉस्को, 09 मार्च
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने संदेश में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के प्रति “अटूट समर्थन” और तेहरान के साथ “एकजुटता” की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रूस ईरान का विश्वसनीय सहयोगी बना हुआ है और कठिन समय में भी साथ खड़ा रहेगा।
रूसी राष्ट्रपति ने मोजतबा खामेनेई को उनके नए नेतृत्व की भूमिका के लिए बधाई दी और यह उम्मीद जताई कि वे अपने पिता की विरासत को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाएंगे। पुतिन ने संदेश में कहा कि रूस हमेशा तेहरान के साथ अपनी साझेदारी को बनाए रखेगा और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय में जब ईरान सशस्त्र आक्रमण का सामना कर रहा है, नए सर्वोच्च नेता को साहस और समर्पण की आवश्यकता होगी। पुतिन ने रूस की “अटूट समर्थन” और “ईरानी मित्रों के प्रति एकजुटता” को दोहराया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मास्को-तेहरान संधि अभी भी मजबूत है।
यह समर्थन ऐसे समय में आया है जब ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच तनाव तेज हैं और मध्य-पूर्व में संघर्ष बढ़ रहा है।



