रायपुर, 13 मार्च।
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा स्थित खूंटाघाट जलाशय में ग्राम नेवसा के उद्वहन सिंचाई योजना के कार्य हेतु 48 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।
इस योजना के तहत कुल 1800 हेक्टेयर क्षेत्र (खरीफ 1400 हेक्टेयर और रबी 400 हेक्टेयर) में सोलर पंप और पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को योजना के कार्यान्वयन के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।


