मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए और यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम कर रही है।

भोपाल, 14 मार्च 2026।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुवाहाटी (असम) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि उपज मंडी परिसर करोंद में सुना गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि भी वर्चुअली शामिल हुए।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। किसानों को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त और आत्मनिर्भर किसान बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए सामाजिक सुरक्षा का माध्यम और सुरक्षा कवच का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में सचिव कृषि श्री निशांत बरवडे, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड श्री कुमार पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बड़ी संख्या में किसान भी कार्यक्रम में शामिल होकर इस योजना की उपलब्धियों का लाभ महसूस कर रहे थे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।