मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन पर केंद्रीय बैठक में मध्यप्रदेश मंत्री ने की सहभागिता

केंद्रीय बैठक में मंत्री श्रीमती उइके ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत मध्यप्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता के कार्यों और प्रगति की जानकारी साझा की।

भोपाल, 14 मार्च 2026।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल द्वारा जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण जल आपूर्ति तथा पंचायती राज विभागों के मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित मुख्यालय से वर्चुअली सहभागिता की। मध्यप्रदेश जल निगम के प्रबंध संचालक के.वी.एस. चौधरी भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत देशभर में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और मिशन के अगले चरण में राज्यों की भूमिका तथा प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री श्रीमती उइके ने प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की वर्तमान स्थिति से केंद्रीय मंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली अवगत कराया।

श्रीमती उइके ने बताया कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल जीवन मिशन को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मंत्री ने कहा कि पाइपलाइन आधारित जल प्रदाय योजनाओं के विस्तार, जल स्रोतों के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्तायुक्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में प्रदेश में संचालित योजनाओं की प्रगति, जल प्रदाय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों और मिशन के आगामी चरण की कार्य योजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

श्रीमती उइके ने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन के जरिए पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है और इससे ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार सुनिश्चित हो रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।