मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

रोइंग प्रतियोगिता का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने भोपाल में यंग इंडियंस सम्मेलन के पहले दिन रोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु 2000 पौधों का रोपण करने का संदेश दिया।

भोपाल, 14 मार्च 2026।

यंग इंडियंस भोपाल चैप्टर द्वारा 13 से 15 मार्च 2026 तक वेस्टर्न रीजन काउंसिल मीटिंग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के पहले दिन शुक्रवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने छोटे तालाब में आयोजित रोइंग (नौकायन) प्रतियोगिता का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जब देश के युवा उद्यमी और व्यवसायी राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं, तो उसका प्रभाव समाज और अर्थव्यवस्था पर अत्यंत सकारात्मक और व्यापक होता है। उन्होंने युवा नेतृत्व को भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार बताया। इस क्षेत्रीय सम्मेलन में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और मध्यप्रदेश के 15 शहरों से 200 से अधिक युवा उद्यमी, उद्योगपति, पेशेवर और युवा नेता शामिल होंगे।

श्री सारंग ने कहा कि यह आयोजन विचारों के आदान-प्रदान के साथ भोपाल शहर के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर निर्माण करेगा। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि शहर की संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और आतिथ्य का आनंद लेंगे, जिससे स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग, परिवहन और सेवा क्षेत्र को भी सकारात्मक प्रोत्साहन मिलेगा।

यंग इंडियंस देशभर के उभरते हुए युवा नेताओं का एक प्रभावशाली मंच है। इसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह मंच नवाचार, सहयोग और जिम्मेदार नेतृत्व के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए युवाओं को एक साथ जोड़ता है।

सम्मेलन के दौरान यंग इंडियंस भोपाल पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए 2000 पौधों का रोपण करेंगे। यह पहल हरित और सतत भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।