मौसम
16 Mar, 2026

राजस्थान में मौसम का अचानक बदलाव, कई जिलों में बारिश और ओले

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में रविवार को मौसम बदल गया। कई क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरे, तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

जयपुर, 16 मार्च।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को कई जिलों में मौसम का रंग बदल गया। अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार हनुमानगढ़ के संगरिया क्षेत्र में दिन में तेज धूप के बीच अचानक ओले गिरने से लोग चौंक गए। अलवर जिले के भिवाड़ी के टपूकड़ा में रविवार सुबह करीब 10 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। झुंझुनूं, पिलानी और अलवर के कुछ हिस्सों में सुबह बारिश और ओलावृष्टि हुई, हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई।

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में दिन के समय धूलभरी आंधी भी चली। हल्के बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। तापमान पर भी इसका असर दिखा। हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीगंगानगर में तापमान 32 डिग्री रहा।

अन्य शहरों में चूरू में 34.4, बीकानेर में 34.6, जैसलमेर में 35.2, सीकर में 33, अलवर में 31.4, करौली में 33, फतेहपुर (सीकर) में 34, नागौर में 33.5 और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रविवार को सबसे अधिक गर्मी चित्तौड़गढ़ में रही, जहां 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। बीच-बीच में हल्की हवा भी चली, लेकिन तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जयपुर के नजदीक दौसा में 35.5, वनस्थली (टोंक) में 36.3 और अजमेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार प्रदेश में 16 और 17 मार्च को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 18 मार्च की शाम से एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 18 से 21 मार्च के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इसके मद्देनजर 18 मार्च के लिए राज्य के 12 जिलों में मौसम अलर्ट जारी किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से की सौजन्य भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में हो रहे कार्यक्रमों और विकास प्रयासों से अवगत कराया।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।