रांची, 28 फरवरी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सन्नी उरांव को उनके निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।



