अन्य राज्य
27 Feb, 2026

झारखंड के 48 नगर निकायों में मतगणना शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड के 48 नगर निकाय चुनाव के मतगणना की प्रक्रिया आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। रांची नगर निगम सहित सभी स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना चल रही है। अधिकांश परिणाम आज शाम तक आने की संभावना है।

रांची, 27 फरवरी।

झारखंड के 48 नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती आज शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। राज्य भर में 1,309 काउंटिंग टेबल पर एक साथ मतगणना की जा रही है।

रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना सुकुरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू की गई। सुरक्षा बलों ने मतगणना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी है ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।

राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि मतों की गिनती पूरी तरह से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। अधिकांश छोटे और मध्यम निकायों के परिणाम आज शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है। जबकि बड़े नगर निगम और अधिक मतों वाले निकायों के अंतिम परिणाम कुछ स्थानों पर शनिवार तक जारी हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान 23 फरवरी को संपन्न हुआ था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।