लखनऊ, 09 मार्च।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सभी यात्री लगभग एक घंटे तक विमान में फंसे रहे।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान संख्या 6ई505 को आज सुबह कोलकाता के लिए रवाना होना था। तकनीकी खराबी के कारण विमान करीब एक घंटे लेट रहा और सभी यात्री विमान में इंतजार करते रहे।
दोनों उपमुख्यमंत्री कोलकाता में होने वाली पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद विमान को सुबह 8:59 बजे रवाना किया गया।



