अमेरिका/यूरोप
02 Mar, 2026

ईरान हमले में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद तनाव बढ़ा, ट्रंप ने बदले की चेतावनी दी

ईरान के जवाबी हमलों में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है, ट्रंप ने कड़ी कार्रवाई और बदले की चेतावनी दी है।

वाशिंगटन/तेहरान, 02 मार्च 2026

ईरान की ओर से अमेरिका और इजराइली ठिकानों पर किए गए जवाबी हमलों में कुवैत में तैनात अमेरिकी सेना के तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का बदला लेगा और आने वाले समय में और अधिक मौतें होने की आशंका है। उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई बताते हुए ईरान के खिलाफ कड़ी रणनीति अपनाने की बात कही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मारे गए अमेरिकी सैनिक कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तैनात थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कई अन्य सैनिकों को मामूली चोटें भी आई हैं। सेंट्रल कमांड ने कहा कि बड़े स्तर पर सैन्य अभियान जारी हैं और जवाबी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कहा गया कि हालात अभी भी अस्थिर बने हुए हैं और मृत सैनिकों के नाम परिजनों को सूचना देने के 24 घंटे बाद सार्वजनिक किए जाएंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि देश उन सैनिकों के बलिदान को याद कर रहा है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस संघर्ष में और भी मौतें हो सकती हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद को सभ्यता के खिलाफ युद्ध मानता है और इसके खिलाफ सबसे सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने को भी अपनी प्राथमिकता बताया।

जानकारी के अनुसार यह हमला तब शुरू हुआ जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने अमेरिका और इजराइल के कई सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इससे पहले अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई को “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” कहा गया था, जिसमें हवाई, जमीनी और समुद्री हमलों से कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार अब तक 1000 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट किया जा चुका है, जिनमें नौसैनिक जहाज, पनडुब्बियां, मिसाइल लॉन्च साइट्स, संचार नेटवर्क और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांड सेंटर शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने की आक्रामक रणनीति का हिस्सा है। दूसरी ओर, ईरान ने भी रातभर दर्जनों मिसाइलें और ड्रोन हमले किए, जिन्हें ट्रैक और नियंत्रित किया गया।

इस बीच एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर हमले की खबरों को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खारिज कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कैरियर के पास कोई मिसाइल नहीं पहुंची और वह अभी भी ईरानी खतरे का मुकाबला करने के लिए सैन्य अभियानों में सहायता कर रहा है तथा लगातार लड़ाकू विमानों को लॉन्च कर रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।