मध्य-पूर्व
16 Mar, 2026

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध तीसरे हफ्ते में और तेज

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध तीसरे हफ्ते में और तेज हो गया है, ईरान ने कई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया।

तेहरान, 16 मार्च।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की ज्वाला तीसरे हफ्ते और तेज हो गई है। ईरान ने कुवैत, तुर्किए और यूएई में कई ठिकानों पर हमले किए हैं, जबकि इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर भी मिसाइल और ड्रोन दागे गए। ईरान ने दावा किया है कि उसने चार अमेरिकी एयरबेस पर एकीकृत मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इजराइल ने कहा कि उसकी सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई स्थानों पर हमला किया है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी के नौसेना बलों ने रविवार आधीरात बाद भोर होने से पहले अमेरिका के एयरबेस पर चार बार समन्वित मिसाइल और ड्रोन हमले किए। हमले में अमेरिकी बलों से जुड़े कमांड सेंटर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और वायु रक्षा सुविधाओं को निशाना बनाया गया।

ईरानी बल आईआरजीसी ने दावा किया कि सैटेलाइट तस्वीरों में निशाना बनाए गए ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच, लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, इजराइली युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हमलों की बौछार की। आईडीएफ ने नबातीह जिले के जबदीन शहर, हनिन, कफ़र, ऐता अल-शाब और यातेर में हमलों की पुष्टि की।

इससे पहले, आईडीएफ ने दावा किया कि अमेरिका के मिशिगन में सिनेगॉग पर हमले में शामिल व्यक्ति का भाई हिजबुल्लाह में कमांडर था। इब्राहिम पिछले सप्ताह इजराइली वायुसेना द्वारा हिजबुल्लाह के एक सैन्य ठिकाने पर किए गए हवाई हमले में मारा गया था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।