वाशिंगटन, 21 फ़रवरी 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जारी यह नया शुल्क भारत समेत दुनिया के सभी देशों को प्रभावित करेगा और मौजूदा अमेरिकी टैरिफ के अतिरिक्त लगाया गया है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में लगाए गए टैरिफ को असंवैधानिक घोषित करने के बाद 21 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया। व्हाइट हाउस ने ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर जारी संदेश को साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रपति ने इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले ट्रंप की टैरिफ नीतियों को असंवैधानिक घोषित किया था। ट्रंप ने इस फैसले को निराशाजनक बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलों को उचित तरीके से नहीं सुना गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस तरह के निर्णय की उम्मीद नहीं थी।



