टॉप न्यूज़
06 Mar, 2026

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध: तेहरान और बेरूत में तबाही

अमेरिका-इजराइल के हमलों और ईरान के जवाबी हमलों में तेहरान और बेरूत में भारी तबाही, लोग भागने लगे, दर्जनों घायल और मौतें।

तेहरान/लेबनान/वाशिंगटन/तेल अवीव, 06 मार्च

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध का आज सातवां दिन है। इजराइल ने सारी रात ईरान की राजधानी तेहरान पर मिसाइल और रॉकेट दागे। हमले से कई जगह आग लगी और इमारतों से धुआं उठ रहा है। इसी प्रकार लेबनान की राजधानी बेरूत में भी हवाई हमले जारी रहे। लोग राजधानी छोड़कर भागने लगे हैं। इजराइल ने बेरूत में आतंकी समूह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया।

धमाकों से ईरान का आसमान चमक उठा। तेहरान में धमाकों के कारण आसमान रोशन हो गया और शहर धुएं से भर गया। इजराइल के हमले से शॉपिंग स्ट्रीट और आसपास के इलाकों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ। स्थानीय निवासियों को हमले से पहले इलाका खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के उत्तराधिकारी के चयन में शामिल होने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में रुकावट आए, फिर भी अमेरिका को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी गई है।

अमेरिका और इजराइल ने दावा किया कि ईरान के मिसाइल हमले की क्षमता काफी कमजोर हो गई है। आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उनके हमलों ने ईरान के 80 प्रतिशत एयर डिफेंस और 60 प्रतिशत मिसाइल लॉन्चर तबाह कर दिए हैं। उन्होंने माना कि ईरान ने मध्य इजराइल पर क्लस्टर वॉरहेड दागा, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

अमेरिका के रक्षा सचिव ने कहा कि उनके पास हमले जारी रखने के लिए पर्याप्त हथियार मौजूद हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका और इजराइल की सेनाएं युद्ध जारी रखेंगी और उनके पास हथियारों का बड़ा भंडार है।

लेबनान में भय का माहौल है। लगभग 500,000 हिजबुल्लाह समर्थक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं। दक्षिणी लेबनान से 400,000 से अधिक लोगों को निकाला गया। आईडीएफ ने पिछले 24 घंटों में हिजबुल्लाह के गढ़ों पर 26 हमले किए। अब तक इजराइली हमलों की संख्या 450 तक पहुंच गई है। इजराइल हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम की तलाश में है।

ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। मिसाइल और ड्रोन हमलों में अब तक ईरान में 1230, लेबनान में 100 से ज्यादा और इजराइल में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। आईडीएफ ने छह ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों और तीन उन्नत रक्षा प्रणालियों को नष्ट किया है। सऊदी अरब ने उत्तर-पूर्व रियाद में एक ड्रोन नष्ट किया।

कुवैत के 67 जवान ईरान के हमले में घायल हो गए। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि घायल लोगों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर है।

लेबनान में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के कई अधिकारी बेरूत छोड़कर अन्य स्थानों पर चले गए। हिजबुल्लाह ने टेलीग्राम पर कहा कि इजराइल की थल सेना पर हमलों की जिम्मेदारी वह लेता है।

ईरान ने बहरीन की राजधानी मनामा पर हमला किया। फाइनेंशियल हार्बर टावर्स वाणिज्यिक परिसर को निशाना बनाया गया क्योंकि इजराइली दूतावास इसी परिसर में है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।