राजनीति
16 Feb, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, विकास कार्यों से असम में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और नक्सल मुक्त प्रयासों से असम में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है और लोकतंत्र मजबूत होगा।

रायपुर 16 फ़रवरी।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सोमवार को अपने दो दिवसीय असम प्रवास पर रवाना हुए। साव असम विधानसभा चुनाव तैयारियों की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले वे नवा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने असम में तेज गति से विकास कार्य किए हैं। इससे राज्य विकसित प्रदेश की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज असम अशांति के दौर से बाहर निकलकर शांति और स्थिरता का वातावरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रदेश को मिला है, जिससे असम की तरक्की और समग्र विकास को नई गति मिली है।

इसी कारण यहां भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना है। हम सभी असम के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं। देश में सिर्फ तीन जिले नक्सल प्रभावित रहने के सवाल पर साव ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद ठोस और मजबूती से कार्रवाई हुई है।

इससे अब नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए नक्सल मुक्त होना आवश्यक है। परिणाम लोगों के सामने हैं। नक्सली थोड़े से जगह में बच गए हैं। इस जगह से भी नक्सलियों का सफाया होना तय है। साव ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों पर कहा कि चुनाव आयोग ने एक व्यापक अभियान चलाकर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की है। अब सारी प्रक्रिया होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने जा रहा है। इससे मतदाता सूची में शुद्धता आएगी। ये लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।