अमेरिका/यूरोप
11 Mar, 2026

अमेरिका ने ईरान मिसाइल ढांचे को तबाह करने की दी चेतावनी, ईरान ने हाइफा रिफाइनरी पर हमला किया

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल उत्पादन ढांचे को नष्ट करने का अभियान शुरू किया है, जबकि ईरान ने हाइफा की तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला कर इसका जवाब दिया है।

वॉशिंगटन/तेहरान, 11 मार्च।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने कहा है कि उसकी सेना ईरान के मिसाइल उत्पादन से जुड़े बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए अभियान चला रही है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया कि पिछले 10 दिनों में चलाया गया अमेरिकी सैन्य अभियान काफी सफल रहा है और सैनिक उम्मीद से भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने अब तक ईरान की नौसेना के 50 से अधिक जहाजों को नष्ट कर दिया है, जिनमें एक बड़ा ड्रोन कैरियर जहाज भी शामिल है।

लीविट ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी सैन्य अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत की जा रही है और इसका उद्देश्य ईरान की मिसाइल तथा सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को विश्वास है कि अभियान के लक्ष्य जल्द ही हासिल कर लिए जाएंगे।

वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है। खातम अल-अंबिया सशस्त्र बल मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि ड्रोन हमलों के जरिए हाइफा स्थित तेल रिफाइनरी और ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया।

ईरान ने बताया कि यह हमला उसके जवाबी सैन्य अभियान की 33वीं लहर का हिस्सा है और इसे ईरान के तेल डिपो तथा ऊर्जा ठिकानों पर हुए हालिया हमलों के जवाब में अंजाम दिया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।