राजनीति
23 Feb, 2026

योगी के सिंगापुर दौरे में निवेश पर चर्चा, टेमासेक चेयरमैन से मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे के दौरान टेमासेक होल्डिंग्स सहित विभिन्न निवेशकों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा की।

लखनऊ, 23 फरवरी 2026।

उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन कई विदेशी निवेशकों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में राज्य में निवेश संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सिंगापुर दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने टेमासेक होल्डिंग्स के चेयरमैन टियो ची हीन और उनकी टीम से मुलाकात की।

बैठक के दौरान टेमासेक के वैश्विक निवेश पोर्टफोलियो और उत्तर प्रदेश में निवेश संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने टेमासेक को उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, वेयरहाउसिंग, फिनटेक आधारित शहरी विकास सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। बैठक में टेमासेक की पोर्टफोलियो कंपनी मनिपाल हॉस्पिटल्स द्वारा गाजियाबाद में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश और असेंडास द्वारा लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी भी साझा की गई।

बैठक में डेटा सेंटर और कौशल विकास जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर नीति, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स हब के विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और राज्य सरकार निवेशकों के लिए पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की प्रतिबद्धता भी जताई, जिससे रोजगार सृजन और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री का यह दौरा उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश की नई संभावनाएं खोलने वाला माना जा रहा है और इससे राज्य को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य में निवेश प्रोत्साहन अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी यूरोप दौरे पर हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।