शेयर बाज़ार
18 Feb, 2026

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 10 अंक मजबूत

वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की हल्की बढ़त के साथ शुरुआत। सेंसेक्स 83,461 और निफ्टी 25,725 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

नई दिल्ली, 18 फरवरी।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ने हल्की मजबूती के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 10.51 अंक बढ़कर 83,461.47 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 5.65 अंक चढ़कर 25,725.65 पर कारोबार करता दिखा।

बाजार खुलते ही करीब 1292 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 921 शेयर गिरावट में रहे और 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि निवेशक फिलहाल चुनिंदा शेयरों में ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों के संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां बाजार की दिशा तय करेंगी। फिलहाल बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है, हालांकि सेक्टर विशेष में हलचल से चुनिंदा शेयरों में अवसर बन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सेंसेक्स 173.81 अंक की बढ़त के साथ 83,450.96 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 42.65 अंक चढ़कर 25,725.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।