टॉप न्यूज़
09 Mar, 2026

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

नई दिल्ली, 09 मार्च।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय मुद्रा रुपये पर दबाव और बढ़ गया है। आज रुपये ने डॉलर के मुकाबले बड़े नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की और थोड़ी ही देर में 92.35 रुपये प्रति डॉलर के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर तक गिर गया। इससे पहले शुक्रवार को रुपये का स्तर 91.74 रुपये प्रति डॉलर था।

इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 46 पैसे की कमजोरी के साथ 92.20 रुपये प्रति डॉलर के स्तर से कारोबार शुरू किया। बाजार खुलने के बाद कच्चे तेल की कीमत में 25 प्रतिशत तक की तेजी ने निवेशकों के मनोबल को प्रभावित किया, जिसके कारण रुपये ने 61 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 92.35 रुपये प्रति डॉलर का स्तर छू लिया। इसके बाद थोड़ी राहत मिलते हुए दोपहर एक बजे रुपये का स्तर 92.26 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

रुपये ने डॉलर के साथ ही अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी कमजोरी दिखाई। दोपहर एक बजे तक ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) के मुकाबले रुपया 81.95 पैसे की गिरावट के साथ 123.06 पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो के मुकाबले रुपया 41.40 पैसे फिसल कर 106.61 के स्तर पर आ गया। यह हालात संकेत दे रहे हैं कि वैश्विक तेल कीमतों और भू-राजनीतिक तनावों का भारतीय मुद्रा पर प्रतिकूल असर जारी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।