मध्य प्रदेश
13 Mar, 2026

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में जाएंगे 1836 करोड़ रुपये

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के तहत आज 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता की 34वीं किस्त जारी की जाएगी, जिससे उनके खातों में 1836 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।

भोपाल,13 मार्च

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से स्थानांतरित करेंगे। यह राशि योजना की 34वीं किस्त के रूप में लाभार्थी महिलाओं को प्रदान की जाएगी।

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील के अनुसार ग्वालियर जिले के घाटीगाँव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा इस राशि का अंतरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में नवंबर माह से योजना के अंतर्गत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद पात्र महिलाओं को अब हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि यह योजना जून 2023 में प्रारंभ की गई थी और तब से यह महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जून 2023 से फरवरी 2026 तक योजना के अंतर्गत 33 किस्तों का नियमित भुगतान किया जा चुका है। इस अवधि में कुल 54,140 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थी महिलाओं के खातों में सीधे हस्तांतरित की गई है।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि योजना से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है, ताकि वे अपने परिवार और समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

122 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान ग्वालियर जिले में लगभग 122 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इनमें करीब 62 करोड़ रुपये की लागत वाले 19 कार्यों का लोकार्पण तथा लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत वाले 35 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने की व्यवस्था ऐसी हो, जिससे लाड़ली बहनाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे निर्धारित सेक्टर तक आसानी से पहुंच सकें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वायुमार्ग से दोपहर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से घाटीगाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में बनाए गए हेलीपेड पर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां स्थित देवनारायण मंदिर और कार्यक्रम स्थल के समीप शबरी माता मंदिर में प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे लाड़ली बहना सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे हेलीकॉप्टर से पुनः विमानतल पहुंचकर वायुमार्ग से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

लाड़ली बहना सम्मेलन में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्य सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव सहित कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।