अन्य राज्य
03 Mar, 2026

सिरसा: दो लाख की साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

सिरसा में साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित को टेलीग्राम ऐप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगी नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

सिरसा, 03 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने दो लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को दिल्ली के तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिदुल जफर के रूप में हुई है।साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में सिरसा निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 सिंतबर को उसके पास कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप हमारे टेलीग्राम ऐप से जुडक़र घर बैठे-बैठे लाखों करोड़ो रुपए कमा सकते हो। इसके लिए आपको कंपनी के बताए हुए टास्क को पूरा करना होगा, जैसे ही टास्क पूरा होगा आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। उसके मोबाइल नंबर पर एक टेलीग्राम लिंक आया जैसे ही उसने लिंक को क्लिक किया तो उसमें टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने के लुभावने ऑफर चल रहे थे। पीडि़त व्यक्ति ने साइबर अपराधियों के झांसे में आकर 2 हजार रुपए लगा दिए औऱ बदले में उसके खाते में पैसे डबल होने का मैसेज आ गया। इसके बाद प्रमोद कुमार साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस गया और उसने लालच में आकर 2 लाख 19 हजार रुपए का इंवेस्टमेंट कर दिया और बाद में पैसा निकालने के लिए वेबसाइट पर आए लिंक को क्लिक किया तो टेलिग्राम एप पूरी बंद हो गयाथाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना में संलिप्त आरोपी साहिदुल जफर को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। गौरतलब है कि मामले में संल्पित दो आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति ठगी के इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।